रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामाकांत भार्गव ने कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को 13,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।आज जिला मुख्यालय पर संपन्न मतगणना के अंतिम 13वें राउंड के बाद परिणाम घोषित किए गए।

जीत की घोषणा के साथ ही मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।जीत के बाद विजय भाजपा प्रत्याशी रामाकांत भार्गव का स्वागत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया और उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर जिला महामंत्री धारासिंह पटेल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने बुधनी विधानसभा के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इसे पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों पर जनता का विश्वास बताया।

