रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा: सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने 13,901 मतों से जीत दर्ज की।

इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आष्टा विधायक कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच मिठाई बांटकर विजय का उत्सव मनाया गया।आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने रमाकांत भार्गव को जीत की बधाई देते हुए ।

इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने सभी मतदाताओं का कमल का बटन दबाकर भाजपा को समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, और मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


