रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कन्नौद रोड पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने संविधान दिवस को गर्व और प्रसन्नता का दिन बताया, क्योंकि इस वर्ष संविधान को अपनाए 75 साल पूरे हो रहे हैं।

विधायक ने कहा कि संविधान का संरक्षण और संवर्धन हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा, “संविधान न केवल नागरिकों को अधिकार देता है, बल्कि उनके कर्तव्यों को भी परिभाषित करता है। यह सभी का संरक्षक है, और इसके उद्देश्यों को समझना तथा पालन करना हर भारतीय का फर्ज है।”श्री इंजीनियर ने संविधान निर्माताओं के संघर्ष और त्याग को याद करते हुए कहा कि इसे भावी पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने जाति, धर्म, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव रहित समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संविधान दिवस को “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

