संविधान से बना भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश – रायसिंह मेवाड़ा
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर नगरपालिका सभाकक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र और अन्य लाभ प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा और डॉ. सलीम खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा, “भारत को लोकतांत्रिक देश हमारे संविधान ने बनाया है। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि भारत की अखंडता और एकता को बनाए रखने वाला महत्वपूर्ण आधार है।” उन्होंने संविधान को विविधता को स्वीकार करने और समानता का अधिकार प्रदान करने वाला बताया।शताधिक हितग्राही लाभान्वित:सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल ने बताया कि इस अवसर पर 155 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।

स्वरोजगार ऋण प्रकरण:
12 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये का ऋण।स्वसहायता समूह: 10 समूहों की महिलाओं को 25 लाख रुपये से अधिक की ऋण राशि।
राशन पर्ची: 8 हितग्राहियों को वितरित।
पीएम स्वनिधि योजना: 15 हितग्राहियों को 10,000 रुपये का ऋण।
अन्य योजनाएं: 12 हितग्राहियों को 20,000 रुपये का ऋण, और 6 को 50,000 रुपये का ऋण।
कार्यक्रम में सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा और शिवराज अहिरवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

