शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय, आष्टा में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरुकता रैली का भव्य आयोजन किया गया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

एड्स जागरुकता रैली का आयोजनशहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में एड्स दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पुष्पलता मिश्रा के नेतृत्व में एड्स जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली के माध्यम से एच.आई.वी. एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

रेड रिबन प्रभारी डॉ. ललिता राय श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में एड्स जागरुकता सप्ताह मनाया जाएगा।सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।महाविद्यालय के प्राध्यापक, जिनमें डॉ. अबेका खरे, डॉ. दीपेश पाठक, डॉ. बेला सुराणा, सुश्री शिवानी मालवीय, और श्री जगदीश नागले शामिल थे, ने भी भाग लिया।विद्यार्थियों ने एच.आई.वी. एड्स पर अपने विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

उद्देश्य:इस आयोजन का उद्देश्य एच.आई.वी. एड्स के प्रति भ्रांतियों को दूर कर लोगों को जागरूक करना और रक्तदान के महत्व को उजागर करना है।

Leave a Comment