रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना के मार्गदर्शन में नपा कर्मचारियों द्वारा नगरपालिका आपके द्वार अभियान के तहत 70 वर्ष आयु पार कर चुके वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाए जा रहे है। उक्त कार्य का निरीक्षण नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 13 हाथीखाना पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वृद्धजनों से चर्चा कर आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब तबके के लोगों को ऊपर उठाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी के चलते भाजपा सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड जैसी जनकल्याणकारी योजना प्रारंभ की है जिससे 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज कराने में आपको सुविधा होगी। ज्ञात रहे कि इस कार्य में नपा अमले के साथ-साथ वार्ड पार्षद एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद ली जा रही है। नगरपालिका का प्रयास हे कि 70 पार कर चुके सभी लोगों के शीघ्र अतिशीघ्र आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें। नगर के प्रत्येक वृद्धजन जो 70 पार कर चुके है उनसे आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील भी की गई।

निरंतर की जा रही समीक्षा – मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना द्वारा आयुष्मान कार्ड की प्रगति जानने प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। समय-समय पर बैठक लेकर गति तेज करने के सख्त निर्देश दिए जा रहे है। सीएमओ श्री सक्सेना द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में लगी टीम की माॅनिटरिंग करने पृथक से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,

जिसमें हर घंटे की कार्यप्रगति की जानकारी ली जा रही है। निरीक्षण के दौरान आशुतोष शर्मा, विजय मेवाड़ा, आशीष बैरागी, आकाश चैहान, राहुल बड़ोदिया, कुलदीप सोन, रोहित सोनी, रोहित कालेलकर, प्रियांक शर्मा, आकाश मेवाड़ा आदि मौजूद थे।

वार्ड 14 एवं 15 में हुआ डामरीकरण कार्य का शुभारंभ
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर के प्रत्येक वार्ड में नगरपालिका द्वारा निर्माण और विकास कार्य निरंतर कराया जा रहा है, इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा काॅलोनी में बीआरसी कार्यालय से लेकर भीमपुरा मुख्य मार्ग तक 5 लाख रूपये एवं वार्ड क्रमांक 14 में भाऊबाबा मंदिर से होते हुए

मानस भवन तथा श्रीराधाकृष्ण मंदिर तक लागत 8 लाख रूपये से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षदगण तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भूमिपूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि नगर में भाजपा की नगर सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य की गंगा प्रवाहित हो रही है। नागरिकों से अपील करते हुए विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। वहीं नागरिकों के हितार्थ शासन स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित है, जिसका लाभ भी अधिक से अधिक उठाएं।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा काॅलोनी में मजदूर भाई बड़ी संख्या में निवासरत्् है जो दैनिक मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का लालन-पालन करते है। नगरपालिका द्वारा आपकी सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसी के चलते नगरपालिका द्वारा संजीवनी क्लीनिक का निर्माण पूर्ण किया गया है जिसका शीघ्र ही शुभारंभ होगा। उक्त संजीवनी क्लीनिक में सामान्य सभी बीमारियों का उपचार आपको मिलेगा, अब आपको लंबा सफर तय कर सिविल अस्पताल में नही जाना पड़ेगा। श्री मेवाड़ा ने आगे कहा कि नगर विकास की विभिन्न कार्ययोजनाएं विभागीय स्तर पर तैयार की गई है जो परिषद के सहयोग से शीघ्र ही धरातल पर उतरेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, पार्षद डाॅ. सलीम खान, नपा में स्वच्छता ब्राउंड एम्बेसेडर रूपेश राठौर, महेन्द्र गवखेड़ी, श्याम मालवीय, पूर्व पार्षद भगवतसिंह मेवाड़ा, पत्रकार दिनेश शर्मा, बसंत पाठक, राकेश सोनी, रमेश विश्वकर्मा, चंदरसिंह परमार, अंकित वोहरा सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

