रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
मार्ग में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, मां पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने सभी का स्वागत किया।

तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में पुण्य स्नान कर नगर लौटे श्रद्धालुओं ने आज पार्वती तट स्थित प्राचीन शिवालय में त्रिवेणी संगम से लाए पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया। इस अवसर पर श्रद्धालुजनों ने भजन-कीर्तन कर शिव महिमा का गुणगान किया एवं हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।तीर्थयात्री महाकुंभ से लौटते समय चित्रकूट, अयोध्या, वाराणसी, बागेश्वर धाम एवं उज्जैन महाकालेश्वर की वंदना करते हुए नगर पहुंचे।

यहां परंपरागत रूप से शंकर मंदिर से जुलूस के रूप में गंगाजल एवं पवित्र धर्म चिन्ह सामग्री लेकर श्रद्धालु अपने घरों को रवाना हुए। इस दौरान नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।भव्य स्वागत व सम्मान समारोहनगर में तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों ने मिलकर विशेष आयोजन किया। मार्ग में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, मां पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, प्रभुप्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सलाहकार नरेंद्र पोरवाल, गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा आदि ने तीर्थ यात्री संघ के प्रमुख धन्नालाल कुशवाह एवं अमरचंद कुशवाह का सपत्नीक पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिताइस पावन अवसर पर लखन सेन, भागीरथ कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, गब्बू कुशवाहा, दुलीचंद कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, खुशी लाल कुशवाहा, नेमचंद कुशवाहा, राहुल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और नगर के धर्मप्रेमी जनों को महाकुंभ के पुण्य फल का लाभ दिलाने का संकल्प लिया।यह आयोजन नगर में आध्यात्मिक जागरूकता व धर्मपरायणता को बढ़ावा देने का प्रेरणास्रोत बना।

