जावर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,अवैध शराब जप्त

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पुलिस द्वारा दबिश देकर अवैध शराब जप्त – कुल 04 प्रकरण, 18 लीटर, क़ीमत ₹5510पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर द्वारा दिनांक 04.03.25 को जावर क्षेत्र में विभिन्न दुकानों एवं ढाबों की सघन जांच की गई।

इस कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए—

1. भेरूसिंह ठाकुर पिता दिलीप सिंह, उम्र 54 वर्ष, निवासी जावर जोड़

2. राहुल ठाकुर पिता कुमेर सिंह ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, निवासी बमुलिया रायमल

3. बजेसिंह मालवीय पिता हरिसिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी शेकूखेड़ा

4. जितेंद्र सिंह ठाकुर पिता बजेसिंह ठाकुर, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम झिल्ला

आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा के 50 क्वार्टर, देशी लाल मसाला के 11 क्वार्टर, अंग्रेजी शराब की 14 केन बीयर व 01 मैकडॉवेल क्वार्टर कुल 18 लीटर अवैध शराब (क़ीमत ₹5510) जप्त की गई।आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/25, 78/25, 79/25, 80/25, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीता देअरवाल, प्रआर 419 सुरेश परमार, प्रआर 46 मनोज वर्मा, आर 624 मनोज जाट, आर 323 महेंद्र, आर 855 कमलेश, सैनिक 461 लाखन का सराहनीय योगदान रहा।— थाना जावर, जिला सीहोर पुलिस प्रशासन।

Leave a Comment