नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी होली, हिंदू उत्सव समिति ने की तैयारियां पूरी

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर में इस वर्ष 100 से अधिक स्थानों पर होली दहन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों में हिंदू उत्सव समिति एवं सकल हिंदू समाज पूरी तरह जुटे हुए हैं।

बुधवार को हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट, अनिल श्रीवास्तव, छोटू जायसवाल, महेंद्र सिंह ठाकुर, महेश जाट, मनीष डोंगरे, पत्रकार राजीव गुप्ता, पंकज यादव और लखन विश्वकर्मा ने कुबरेश्वर धाम पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी को शाल और श्रीफल भेंट कर आश्चर्य महादेव की होली मनाने का अनुरोध किया, जिसे गुरुदेव ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

गुरुदेव का संदेश:
महादेव की होली अवश्य मनाएंपंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां पार्वती की नगरी आष्टा में जहां शिव विराजते हैं, वहां पार्वती जी का मायका है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि महादेव की होली अवश्य मनाएं और इस पावन अवसर को भव्य तरीके से मनाने के लिए एकजुट हों।6 दिन तक चलेगा होली उत्सवगुरुदेव की स्वीकृति के बाद नगर में 6 दिनों तक होली उत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाजजन पूरी तरह से जुटे हुए हैं।श्मशान घाट समिति निभाएगी परंपरा स्थानीय श्मशान घाट समिति ने पिछले वर्ष दिवंगत हुए व्यक्तियों की सूची जारी की है। परंपरा के अनुसार, धूलेंडी के अवसर पर नगर में गमी वाले घरों में रंग डालने की प्रथा निभाई जाएगी, जिससे उनका दुख दूर होकर उत्सव का माहौल बने।समाजजनों से अपील: होली को पूरे हर्षोल्लास से मनाएं सभी

हिंदू समाजजनों से अनुरोध किया गया

है कि होली अपना पवित्र त्योहार है,

इसे पूरे आनंद और परंपरा के साथ मनाएं। नगरवासी इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं।

