नाबालिग बालिका के अपहरण एवं छेड़छाड़ के आरोपी को मात्र 08 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
सीहोर। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा महिला संबंधित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना पार्वती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के अपहरण एवं छेड़छाड़ के आरोपी को मात्र 08 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।घटना का विवरणदिनांक 11 मार्च 2025 को पीड़िता ने थाना पार्वती में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी विकास मालवीय (उम्र 19 वर्ष, निवासी पीलीखदान, डोराबाद, थाना पार्वती, जिला सीहोर) ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक कमरे में बंद कर लिया और छेड़छाड़ की।
जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का दबाव बनाया और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पार्वती द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर धारा 74, 137(2), 87, 142, 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। *तेजी से की गई पुलिस कार्रवाई* थाना प्रभारी पार्वती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मात्र 08 घंटे में आरोपी विकास मालवीय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

*सराहनीय योगदान*
इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया:थाना प्रभारी निरीक्षकहरिसिंह परमारसहायक उपनिरीक्षक अशोक श्रीवास्तव सहायक उपनिरीक्षक जगदीश मर्सकोले,प्रधान आरक्षक (647) जितेंद्र यादवआरक्षक (11) नितिन वर्मा

*थाना पार्वती पुलिस बल* पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है और आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

