मुनि श्री निष्कंप सागर मुनि निष्काम सागर जी के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा– सन्त शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य पूज्य मुनि श्री भूतबली सागर जी महाराज की प्रथम समाधि दिवस का भव्य आयोजन नगर के दिव्योदय जैन तीर्थ किला पर विराजमान पूज्य मुनि श्री निष्कंप सागर जी महाराज मुनि श्री निष्काम सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य व ब्रम्हचारिणी मंजुला दीदी के कुशल निर्देशन में भव्य महामहोत्सव सम्पन्न होगादिगम्बर जैन पंचायत समिति के शरद जैन ने बताया कि परम् पूज्य मुनि श्री भूतबली सागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर गुरु गुणानुवाद गुरु स्मरण महामहोत्सव मनाने हेतु तीन दिवसीय समाधि दिवस महामहोत्सव का व्रहद आयोजन श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर पर सम्पन्न होगा यहां उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष हिंदी तिथि के अनुसार चैत्र कृष्ण दूज को पूज्य मुनि श्री की समता पूर्वक समाधि सल्लेखना नगर के दिगम्बर जैन तीर्थ किला मंदिर में हुई थी, उसी के तहत 14,15, 16 मार्च को तीन दिवसीय आयोजन रखा जा रहा है समाधि दिवस के आयोजन में देश भर से गुरु भक्तों के आने के समाचार प्राप्त हो रहै है समिति द्वारा कार्यक्रम की भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही है कार्यक्रमो के अंतर्गत दिनांक 14 मार्च दिन शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से एक शाम गुरु के नाम भारत की मशहूर आध्यत्मिक सुमधुर जैन भजन गायिका ब्रम्हचारिणी सलोनी दीदी गुना द्वारा जैन भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी वही 15 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 7:30 बजे नित्य अभिषेक शान्तिधारा 8:30 बजे गुरु पूजन प्रवचन व दोपहर 1 बजे से 28 मंडलीय संगीतमय श्री पंचपरमेस्ठि महामण्डल विधान पूजन व सायंकाल 7:30 बजे से कुलभूषण देशभूषण महाराज के जीवन पर आधारित वेराग्यमय नाट्य मंचन का आयोजन संजय जैन एन्ड पार्टी नाटककार भोपाल के कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी वही वर्धमान डिजिटल के अनुराग जैन द्वारा पूज्य मुनि श्री भूतबली सागर जी महाराज के जीवन पर आधारित महासाधक गाथा भूतबली सागर की नामक बायोग्राफी का प्रसारण भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा,उसी क्रम मेंदिनांक 16 मार्च रविवार को प्रातः 8:30 बजे से गुरु पूजन व मुनि संघ के मंगल प्रवचन होंगेव दोपहर 1 बजे से संगीतमय गुरु पूजा गुरु गुणानुवाद गुरु सन्समरण संगोष्टि व मुनि संघ के मंगल प्रवचन होंगे ,समस्त नगर वासियों से धर्म प्रेमी बंधुओ से उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील दिगम्बर जैन पंचायत समिति के संरक्षक पवन जैन धनरूपमल जैन रमेश जैन मुकेश बड़जात्या मनोज जैन अध्यक्ष आनंद जैन मंत्री कैलाश जैन ,सहित संतोष जैन अमन जैन अवि जैन सन्दीप जैन धीरज जैन सयंम जैन श्रेयांस जैन अनुराग जैन ने समस्त धर्म प्रेमी बन्धुओ से अपील की है।

जैन धर्म में साधु की केशलोंच कठिन तपस्या ,मुनिश्री निष्काम सागर महाराज ने केश लोचन किए

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। गुरुवार 13 मार्च को सुबह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर विराजमान संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री निष्काम सागर महाराज ने अचानक कक्ष में केशलोंच किया। उक्त कठोर तपस्या को देखने के लिए काफी संख्या में श्रावक – श्राविकाएं कक्ष में पहुंचें। साधनाकड़वे प्रवचन देने वाले जैन मुनि तरुण सागर जी के अनुसार, केशलोचन शरीर की उत्कृष्ट साधना शक्ति का परीक्षण है। मुनिश्री निष्कंप सागर महाराज ने कहा जैन मुनि एक केशलोंच के बाद कम से कम 2 महीने और ज्यादा से ज्यादा 4 महीने में दूसरा केशलोंच करते हैं। ये उनकी तपस्या का अहम हिस्सा है।जैन मुनि शरीर की सुंदरता को नष्ट करने और अहिंसा धर्म का पालन करने के लिए केशलोंच करते हैं। वे बालों को उखाड़ते समय यह भावना रखते हैं कि इस कष्ट के साथ उनके पाप कर्म भी निकल रहें हैं।

