सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन शौर्य समिति की भव्य शोभायात्रा का कुशवाहा समाज ने किया स्वागत

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (सीहोर)। रविवार प्रातः 9:30 बजे आष्टा नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन शौर्य समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा की शुरुआत भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमानजी की पूजन, अर्चना एवं आरती के साथ की गई। रथ में भगवान श्रीराम के स्वरूपों को विराजमान किया गया और बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने भगवान श्रीराम को श्रीफल अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के अध्यक्ष ठा. गजराज सिंह रावत (उरली), उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह (कालापीपल), सचिव ठा. धर्मेंद्र सिंह पटेल (रामपुरा), एवं कु. जितेंद्र सिंह मुगली (जय श्री कृष्णा डेयरी) सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।कुशवाहा समाज की ओर से पटेल किशोरीलाल कुशवाहा एवं दलकिशोर कुशवाहा ने भगवान श्रीराम के नाम लिखे दुपट्टों और वस्त्रों से सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

शोभायात्रा में पुष्पवर्षा कर अतिथियों और प्रतिभागियों का भव्य अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर राहुल कुशवाहा, शुभम कुशवाह, राज कुशवाहा, भगीरथ कुशवाहा, सुनील परमार, लखन सेन आदि समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment