रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर के हरदिल अजीज, बेबाक वक्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद श्री ओम नामदेव का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।श्री ओम नामदेव, स्वर्गीय श्री बाबूलाल जी नामदेव (पत्थर वाले) के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे पूर्व पार्षद श्री सुभाष नामदेव के बड़े भाई, रिंकू नामदेव व राहुल नामदेव के पूज्य पिताजी तथा आशु नामदेव के ताऊजी थे।

उनकी शवयात्रा आज सुबह 11:00 बजे उनके निवास स्थान, पुराना दशहरा मैदान से निकली और स्थानीय मुक्तिधाम में अंत्येष्टि संपन्न हुई। इस अंतिम यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधि, समाजजन, सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष,पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।जुझारू कांग्रेस नेता के रूप में श्री ओम नामदेव ने नगर में एक अलग ही पहचान बनाई थी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उनकी सक्रियता व स्पष्ट वक्तव्य शैली के कारण वे सभी के प्रिय थे। दुख की इस घड़ी में नगरवासियों की आंखें नम हो उठीं।उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उनके परिवार में भी पार्षद हैं और परिवार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से संलग्न है।नगर के नागरिकों, नेताओं और समाजजनों ने श्री ओम नामदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

