भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक शोभायात्रा में सभी शामिल हो
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा ।प्राचीन काल में बहुत संयमी परिवार रहते थे।सती सीता, मनोरमा पर आरोप लगे, लेकिन वह विचलित नहीं हुई।इनके सतित्व में ताकत थी।धर्मपत्नी और पत्नी में अंतर है। वहीं धर्म पति और पति में अंतर है।जो धर्म के मार्ग पर ले जाएं वह धर्मपत्नी और धर्म पति है।जिनेंद्र भगवान के अभिषेक और पूजन के लिए प्रासुक जल से स्नान करते हो तो पुण्य अर्जित होगा। जो धर्म के मार्ग पर चलकर समाज का काम करता है वह पुण्य अर्जित करते हैं।एक धर्म नीति और दूसरी अनर्थ नीति।व्यक्ति धन के पीछे भाग रहा है, जबकि धर्म के पीछे भागों, लक्ष्मी स्वत: ही आपके पास आएगी।अन्याय के साथ धन का संचय करने वाले को शांति नहीं मिलती है। भगवान ने जो गुण प्राप्त किए हैं वह गुण प्राप्त करने के भाव कर पुण्य अर्जित करें।संसार में सच्चा जीवन वह ग्रहण करता है,जो शांति से भोजन ग्रहण करता है।अपने बच्चों को नौकर मत बनाओ,उससे नौकरी नहीं व्यापार कराएं।जैनत्व की रक्षा करें। बहू को बेटी समान सास मानेंगी तो घर स्वर्ग बन जाएगा। उक्त बातें नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर विराजमान उपाध्याय विनिश्चय सागर महाराज,मुनिश्री प्रवर सागर महाराज एवं मुनिश्री विश्राम सागर महाराज ने आशीष वचन देते हुए कही।मुनिश्री विश्राम सागर महाराज ने कहा जैन धर्म में चमत्कार को नमस्कार नहीं, बल्कि नमस्कार में चमत्कार होता है।णमोकार महामंत्र का पाठ नित्य घरों में करें, बहुत शांति मिलती है।समाज में एकता होना चाहिए। संसार में वह सुखी जो भगवान की धर्म आराधना करते हैं।जो व्यापार, परिवार के लिए भगवान को छोड़ देता है वह अपार धन होने के बाद भी धन का भोग नहीं कर सकता हैं। भाव पूजा कर लेना लेकिन मंदिर का द्रव्य से पूजा मत करना।भगवान के दरबार में लिपिस्टिक लगाकर नहीं आएं।

विश्व नवकार महामंत्र दिवस JITO द्वारा आयोजित आगामी 9 अप्रैल बुधवार कोसुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक महावीर भवन स्थानक सहित पूरे विश्व में एक समय पर जैन समाज विश्व शांति,विश्व कल्याण के लिए नवकार महामंत्र का जाप करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस विश्व नवकार महामंत्र दिवस को सफल बनाने हेतु आह्वान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जैन समाज भी।इसी तारतम्य में आष्टा श्री श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ एवं श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ,श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर समिति गंज,श्री नेमिनाथ किला मंदिर समिति,श्री सीमंधर जिनदत्त धाम दादाबाड़ी चेरिटेबल ट्रस्ट,श्री स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने भी नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन नगर में किया जा रहा है। सभी महानुभावों से समाज ने आग्रह किया है कि आप सपरिवार पधारकर विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के लिए सहभागी बने।समय का विशेष ध्यान रखकर जाप करने के बाद गिने गए पूर्ण नवकार महामंत्र की संख्या दर्ज करने का आग्रह किया है। सबसे ज्यादा पूर्ण नवकार महामंत्र का जाप करने वाले तीन महानुभावों को पुरस्कार दिया जाएगा।लाभार्थी नगीनचंद, रौनक कुमार डूंगरवाल है। उपस्थित सभी महानुभावों में से लक्की ड्रा के माध्यम से प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।लाभार्थी वीरम ग्रुप एवं प्रभावना के लाभार्थी श्री जैन श्वेतांबर श्रीसंघ है।

