रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
प्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका गोस्वामी के भजनों ने बांधा समां

शहर में गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश सक्सेना के निवास पर होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर ने न केवल त्योहारों की रंगीनियत को साझा किया, बल्कि विभिन्न समुदायों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया।

समारोह की खास आकर्षण रहीं प्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका गोस्वामी, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों ने समारोह को भावनात्मक और आध्यात्मिक रंगों से भर दिया।कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने एक-दूसरे को होली और ईद की शुभकामनाएं दीं तथा शहर में सद्भाव, शांति और विकास की कामना की।पधारे अतिथियों को देश भावना से ओर प्रोत दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया।

श्री सक्सेना ने इस अवसर पर अपनी पुत्री को समर्पित सुंदर कविता का पाठ किया एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की आगे कहा कि “ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना को और भी मजबूत किया जा सकता है।” उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे समन्वयपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।कार्यक्रम के बाद सभी ने सहभोज किया।

