स्व. ओम नामदेव का नगर विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा – कैलाश परमार।

उनके निधन से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद स्व. ओम नामदेव का 7 अप्रैल को इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. ओम नामदेव उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में पार्षद थे और उन्होंने नगर विकास में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जो सदैव स्मरणीय रहेगा।

स्व. ओम नामदेव पार्टी के निर्देशों एवं दायित्वों के निर्वहन में सदैव सक्रिय रहते थे एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि थी।शोक सभा में उनके भाई पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, पुत्र रिंकू व राहुल नामदेव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर गायत्री समाज प्रमुख मोहन सिंह अजनोदिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह वर्मा, प्रभु प्रेमी संघ महासचिव प्रदीप प्रगति, इंटक जिलाध्यक्ष बी.एस. वर्मा, सकल समाज संगठन से अनिल श्रीवास्तव, मोंटी कोरी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, राजीव गुप्ता, अनिल धनगर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे एवं पुष्पांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने स्व. ओम नामदेव के निधन को कांग्रेस पार्टी व नगर की अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी सेवाओं को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Comment