जल संकट के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल सीएमओ राजेश सक्सेना की सख़्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई

घटते जल स्तर और बढ़ते जल संकट को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पार्वती नदी में लगातार घटते जल स्तर और बढ़ते जल संकट को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है। दिनांक 11 अप्रैल की शाम 5:00 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश सक्सेना के नेतृत्व में एक विशेष निरीक्षण दल ने चाच रसी गांव, ताजपुर और वार्ड क्रमांक 6 का दौरा किया।

निरीक्षण का उद्देश्य नदी के पानी के अवैध दोहन की शिकायतों की जाँच करना था। जांच में पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कुएं और बावड़ियों के माध्यम से नदी का पानी खेतों की सिंचाई में प्रयोग किया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार (04) मोटरें ज़ब्त की गईं।

इस निरीक्षण अभियान में जल शाखा प्रभारी श्री प्रमोद साहू, सहायक यंत्री श्री आकाश, सहायक लेखा अधिकारी श्री यश कौशल, उपयंत्री श्री अनिल धुर्वे, लेखपाल श्री आदित्य, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री जगदीश वर्मा, श्री नारायण सोलंकी, श्री इसरार खा, श्री रमेश यादव, श्री कैलाश माली, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री कृष्ण मोहन जोशी सहित अन्य कर्मचारीगण सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

सीएमओ श्री सक्सेना ने स्पष्ट किया कि जल संकट की इस घड़ी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध जल उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, और आमजन से भी सहयोग की अपील करता है।

Leave a Comment