जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विधायक ने आष्टा की 6 पंचायतो को विधायक निधि ने सौपे 6 पानी के टैंकर,सरपंचों ने किया आभार व्यक्त
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महावीर जन्मकल्याणक दिवस पर अपने संबोधन में देश के नागरिको को 9 संकल्प दिलाये है,उसमे सबसे पहला संकल्प यह दिलाया की पानी को बचाया जाये । हम सब को भी प्रधानमंत्री जी द्वारा दिलाये एक संकल्प के तहत जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करे,व्यर्थ में पानी को बर्बाद ना होने दे,क्योकि आज बूंद बूंद पानी का महत्व है।

गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है,ग्रामीण क्षेत्रो में जमीनी जल स्तर धीरे धीरे नीचे उतरता जा रहा है । आने वाले दिनों में गर्मी का पारा ओर बढेगा ऐसे में किसी को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े उसको ध्यान में रखते हुए मप्र सरकार द्वारा शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने जागरूकता का परिचय देते हुए विधायक निधि से आष्टा क्षेत्र की 6 पंचायतो को 6 पानी के टैंकर उपलब्ध कराए है ।

आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायत गुराड़िया वाज्यापता, भवंरा, पाड़लिया, बमूलिया भाटी, लौरास कलाँ, पगारिया राम को विधायक कार्यालय पर एक सादे समारोह में सभी पंचायतो के सरपंचों को पेयजल हेतु टैंकर प्रदान किये । विधायक ने सभी टैंकरों को हरी झंडी दिखा कर पंचायतो के लिये रवाना किया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की इन टैंकरों के माध्यम से ग्रामवासियों को सुलभता से गमी में जल मिल सकेगा एवं गर्मी के मौसम में आने वाली पानी की समस्या भी दूर होगी। विधायक ने सभी सरपंचों से आव्हान किया कि वे सभी अपनी अपनी पंचायतो में देश के प्रधानमंत्री जी का यह संदेश भी पहुचाये की हम किस तरह पानी को बचा सकते है जरूर बचाये एवं इस बार आने वाली बारिश में गांव का पानी गांव में ओर खेत का पानी खेत मे रहे को लेकर भी अभियान चलाना चाहिये ताकि जमीनी जल स्तर बढे । टैंकर वितरण के दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंटू परमार,ब्रजकिशोर सोनी,नरेन्द्र भाटी,कृपाराम मितवाल,डॉ रतनसिंह ठाकुर,अंकुर परमार,विनोद वर्मा सहित सभी सरपंच,सचिव,ग्रामीणजन,भाजपा के कार्यकर्ता आदि उपस्तिथ थे ।सभी सरपंचों ने पंचायत की ओर से विधायक का टैंकर प्रदाय किये जाने पर आभार व्यक्त कर उनका सम्मान किया

हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल,गुराड़िया वर्मा,धुराडा कला,सिद्दीकगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारम्भ, आवास योजना के वितरित किये स्वीकृति पत्र।

आष्टा । हनुमान जन्मोत्सव पर आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर आष्टा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों,चल समारोह एवं महाआरती में शामिल हुए वही ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया ।

हनुमान जन्मोत्सव पर आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर प्रातः 5:00 बजे आष्टा नगर के प्राचीन चमत्कारिक खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे । यहां पर हनुमान जन्मोत्सव पर प्रात 5:00 बजे आयोजित महा आरती में शामिल होकर हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।

प्रातः मंडी गेट स्तिथ ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर से निकले विशाल जुलूस में शामिल हुए,जुलूस का कन्नौद रोड पर स्वागत कर पुजारी जी व अखाड़े के उस्ताद का स्वागत सम्मान किया । विधायक आज आदर्श कॉलोनी,अलीपुर,एवं जावर जोड़ स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर भी पहुंचे यहां पर उन्होंने आरती हवन आदि में शामिल हुए तथा भक्तों के साथ लाइन में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण किया । जावर जोड़ स्तिथ खेड़ापति हनुमान मंदिर पर धर्मेंद्र पहलवान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर पहलवान धर्मेन्द्र मित्र मंडली ने विधायक जी का स्वागत किया । इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षद रवि शर्मा,तेजसिंह राठौर, योगेंद्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे।

आदर्श कालोनी स्तिथ खेड़ापति हनुमान मंदिर के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रेमनारायण जी गोस्वामी जी का विधायक द्वारा स्वागत सम्मान किया वही मन्दिर समिति ने भी विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा का स्वागत सम्मान कर एक मांग पत्र भी सौपा,अलीपुर मन्दिर समिति की ओर से भी एक मांग रखी गई ।दोपहर में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर धींगाखेड़ी एवं धर्मपुरी सिद्धिकगंज में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल हुए ।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चल रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ग्राम गुराडिया वर्मा,धुराडा कला एवं सिद्धिकगंज में आयोजित कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया एवं इन तीनों पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन ग्रामीणों के आवास स्वीकृत हुए उन्हें आयोजित कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र वितरित किये। जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा गांव-गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जितने भी पुराने जल स्रोत है उन्हें पुनर्जीवित करने का अभियान शुरू किया हुआ है हम सबको भी इस अभियान में जन भागीदारी के तहत सहयोग प्रदान करके गांव में जो भी तालाब,कुए,तलाई बाबड़ी या अन्य कोई पुराना जल स्रोत हो उन्हें जन भागीदारी से साफ सफाई कर गहरीकरण का कार्य करना चाहिए ताकि गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रह सके और इससे जमीनी जलस्तर बढ़ सके । कार्यक्रम में तीनों पंचायत में आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए । मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,शिव पाटीदार,राजेन्द्र केशव,महेंद्र ठाकुर,कुलदीप धुराडा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


