राजश्री कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

किसी कारणवश जीवन में किसी पेड़ को काटना आवश्यक हो, तो उससे पहले किसी दूसरी जगह एक पौधा अवश्य लगाया जाए।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

राजश्री कॉलेज आष्टा में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

छात्रों और स्टाफ ने लिया हर वर्ष पौधारोपण का संकल्पराजगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजश्री कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ एवं अधिकारियों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।कॉलेज संचालक श्री बीएस परमार ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “भविष्य की पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने के लिए आज हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। जो पौधे हम आज लगाएँगे, वही कल विशाल वृक्ष बनकर स्वच्छ हवा और छाया प्रदान करेंगे।” उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से लोग शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पैसे खर्च करने को मजबूर हो रहे हैं, वह चिंताजनक है।

ऐसे में पेड़-पौधे ही वह समाधान हैं जो हमें प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।श्री परमार ने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह हर वर्ष वर्षा ऋतु में कम से कम एक या दो पौधे अवश्य लगाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि किसी कारणवश पेड़ काटना आवश्यक हो, तो पहले एक नया पौधा लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार, मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, सविता बैरागी, प्रहलाद मेवाड़ा, रामवती मेवाड़ा, पुष्पा मेवाड़ा, राहुल सेन, द्वारका प्रसाद करमोदिया, पूजा मेवाड़ा, अखिलेश सक्सेना, पूजा परमार, माया मेवाड़ा, कविता भूतिया, ममता तिवारी, हिमांशी झवर, मनोहर लाल, विनोद मीणा, दीक्षा सूर्यवंशी, रवि मेवाड़ा, बहादुर सिंह, शिवराम परमार, अरविंद यादव व रीना यादव सहित अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और इस नेक कार्य को जनआंदोलन का रूप देंगे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।

Leave a Comment