केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिला आष्टा सरपंच संघ प्रतिनिधिमंडल, ग्रामीण समस्याओं के समाधान की मांग

संघ अध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल के नेतृत्व में भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निवास (मामा का घर) पहुंचा।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा।ग्राम पंचायतों की जमीनी समस्याओं के निराकरण हेतु सरपंच संघ आष्टा का एक प्रतिनिधिमंडल संघ अध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल के नेतृत्व में भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निवास (मामा का घर) पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री चौहान से भेंट कर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।मुख्य मांगे जो केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी गईं:

1. प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि ₹1,20,000 से बढ़ाकर ₹2,50,000 की जाए।

2. ग्रामीण अंचलों में खेत सड़क, ग्रेवल रोड एवं सुदूर संपर्क सड़कों पर लगी रोक हटाई जाए जिससे किसान लाभान्वित हों।

3. मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।

4. सीएम हेल्पलाइन 181 में आने वाली तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाए।

5. सूचना का अधिकार (RTI) के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए — क्षेत्र से बाहर के लोग आरटीआई लगाकर ग्राम पंचायतों को ब्लैकमेल कर रहे हैं, जिससे ग्राम स्तर पर कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने मौखिक रूप से अन्य समस्याओं की भी जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित प्रमुख सदस्य:मनोहर सिंह पटेल (अध्यक्ष, सरपंच संघ आष्टा), विष्णु परमार, राहुल राजपूत, भैरूसिंह ठाकुर, अकेसिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, नेपाल सिंह यादव, रघुवीर सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र परिहार, डॉ. इंदर सिंह, धीरज सिंह वर्मा, संतोष वर्मा, अशोक परमार, ठाकुर प्रसाद वर्मा, सवाई सिंह ठाकुर, सुरेश मालवीय, आदेश विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, प्रेम वर्मा, लखन लाल वर्मा, ज्ञान सिंह छतरपुरा, संतोष विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।रिपोर्ट: राजीव गुप्ता, आष्टा (जिला सीहोर)

Leave a Comment