शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिशा—जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
रिपोर्ट: राजीव गुप्ता, आष्टा (जिला सीहोर)

आष्टा।सीहोर जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय में आज केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिशा—जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सक्रिय भागीदारी करते हुए आष्टा क्षेत्र में चल रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति से मंत्री श्री चौहान को अवगत कराया और विभिन्न जनहित के सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
दिशा बैठक में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी:केंद्रीय कृषि मंत्री: शिवराज सिंह चौहानकैबिनेट मंत्री: करण सिंह वर्मासांसद भोपाल: आलोक शर्माविधायकगण: रमाकांत भार्गव, सुदेश राय, गोपालसिंह इंजीनियरभाजपा जिला अध्यक्ष: नरेश मेवाड़ापूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष: रवि मालवीय विभागीय अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में योजनाओं का कार्य शिथिल गति से चल रहा है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी।

