जनसंघी परिवार भारतीय जनता पार्टी की असली पूंजी, सिद्धिकगंज क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर

सिद्धिकगंज के जनसंघी परिवारों में पहुंचकर सभी का किया स्वागत सम्मान लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । भारतीय जनता पार्टी रूपी बट वृक्ष जो आज नजर आ रहा है । जिसकी फैली छांव में आज हम सब कार्यकर्ता कार्य कर रहे है । इस भाजपा रूपी वट वृक्ष की जड़ों में हमारे जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, उनका परिश्रम और उनका पसीना छुपा हुआ है ।

ऐसे जनसंघी परिवारो के त्याग,तपस्या को भारतीय जनता पार्टी कभी भूल नहीं सकती है । और हम सब का यह कर्तव्य भी है कि हम ऐसे जनसंघ के परिवारों का हमेशा मार्गदर्शन प्राप्त कर उनका सम्मान करें । इसी के तहत आज सिद्धिकगंज क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने रजत जयंती ग्राम सिद्धिकगंज के कई जनसंघ के परिवारों के बीच पहुंचकर उनके परिवार जनों से भेंट की परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर उन परिवारों के सभी सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया ।

आज सिद्धिकगंज क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेमचंद मूंदड़ा, शिवप्रसाद सोलंकी, कैलाश चंद्र बजाज, मगनलाल धारवा,राजेंद्र धारवा, अशोक राठौर आदि परिवारों के बीच में पहुंचकर उन सभी परिवारों के युवा एवं वरिष्ठ सदस्यों से भेंट की एवं उनसे चर्चा कर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया ओर सभी का स्वागत सम्मान किया ।

जनसंघ के परिवारों के बीच पहुंचकर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने केसरिया दुपट्टा पहना कर एवं वरिष्ठ सदस्यों को साफा बांधकर, महिला सदस्यों का शाल ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सिद्धिकगंज क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भी साथ थे।

Leave a Comment