गौसेवा के लिए समर्पित जन्मदिवस समाजसेवी बी.एस. वर्मा ने मां पार्वती धाम गौशाला में मनाया जन्मदिन।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

समाज सेवी, वर्मा का मां पार्वती धाम गौशाला में मनाया जन्मदिन।चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,वरिष्ठ समाज सेवी, बी.एस. वर्मा एडवोकेट का जन्मदिन, माँ पार्वती धाम गौशाला आष्टा में,सपरिवार उपस्थित होकर, गो माता की पूजा अर्चना कर, हरी चरी सुदाना पशु आहार खिलाकर जन्मदिन मनाया मां पार्वती धाम गौ शाला समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा ने श्री वर्मा का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।

इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जितेंद्रकुमार वर्मा, काँग्रेस के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह सेठ,नीलेश पटेल चिंनोठा, एडवोकेट रवि वर्मा, कुणाल वर्मा, श्री वर्मा ने गौ माताओं के गौग्रास हेतु दान स्वरूप राशि भेंट की।एवं सभी समाज जनों से आगे आकर गौमाता की सेवा की अपील भी की।

गौसेवा के लिए प्रेरणादायक संदेशगौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं।

वे केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और जीवनशैली का आधार हैं। उनकी सेवा करना न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़ा हुआ है।गौसेवा में हमें निःस्वार्थ प्रेम, करुणा और समर्पण की भावना विकसित होती है। गौमाता का आशीर्वाद न केवल हमारे जीवन को सुखमय बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

जो व्यक्ति गौसेवा करता है, वह वास्तव में समाज सेवा करता है – क्योंकि गाय से हमें दूध, गोबर, गौमूत्र, और अनेक औषधीय गुण प्राप्त होते हैं, जो मानव जीवन को निरोग, समृद्ध और संतुलित बनाते हैं।आज समय की आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर गौमाता की रक्षा, सेवा और संवर्धन के लिए आगे आएं। गौशालाओं को सशक्त बनाएं, भूखी-प्यासी गायों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करें, और युवाओं को इस पवित्र सेवा के लिए जागरूक करें।गौसेवा केवल एक कर्म नहीं, बल्कि आत्मा की पवित्र साधना है। आइए, इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर अपने जीवन को धन्य करें।”गौसेवा – परम सेवा है, यही सनातन का संदेश है।”

Leave a Comment