सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा के लिए शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर के नंदराम-परसराम कॉलोनी, शास्त्री स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर में सुख, समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना हेतु अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह पाठ 24 घंटे तक लगातार जारी रहेगा, जिसमें संपूर्ण रामचरितमानस का अखंड रूप से पाठ किया जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन के संयोजक बंसीलाल कुशवाह ने सभी सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुँचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की भलाई, सुख-शांति और वर्षा की कृपा हेतु किया जा रहा है।

कार्यक्रम में गबू कुशवाह, राकेश कुशवाहा, शुभम कुशवाह, रवि कुशवाह एवं कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा तथा पूर्व पार्षद सहित समाजजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और भक्तिभाव के साथ राम नाम का गुणगान किया गया।


Leave a Comment