रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा, 2 जुलाई 2025।आष्टा युवा संगठन संस्था ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। ताजपुरा गांव निवासी बालक हर्षवर्धन, जो पिछले 4 महीनों से गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती है और किडनी प्रत्यारोपण की असफलता के कारण गंभीर स्थिति में है, उसकी सहायता हेतु संगठन ने 5,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।

बालक के चाचा को यह सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था के सचिव रोहित तोमर, पार्षद कल्लूजी मुकाती, राकेश वर्मा, मोहित प्रजापति, तनिष्क माथुर, मनीष प्रजापति सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।बताया गया कि बालक को उसकी मां ने अपनी किडनी दी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रत्यारोपण सफल नहीं हो पाया।

अब बच्चे की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और परिवार आर्थिक व मानसिक रूप से अत्यधिक संघर्ष कर रहा है।आष्टा युवा संगठन द्वारा किया गया यह सहयोग न केवल एक आर्थिक सहायता है, बल्कि समाज में सहानुभूति, सेवा भावना और एकता का संदेश भी देता है। संस्था ने अन्य समाजसेवियों और संगठनों से भी इस गंभीर स्थिति में पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।यह पहल समाज को एक सकारात्मक दिशा देने वाली प्रेरक मिसाल है।


