कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व ठेकेदार अनीस खां का दुखद निधन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा, 2 जुलाई 2025।नगर के प्रसिद्ध ठेकेदार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनीस खां का कल रात्रि को दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और चिकित्सकीय इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। लगभग 60 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से नगर में शोक की लहर फैल गई।

अनीस खां न सिर्फ राजनैतिक रूप से सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही। वे समाज के हर वर्ग से जुड़कर कार्य करते थे और उनकी मिलनसारिता के लिए उन्हें विशेष रूप से जाना जाता था।आज उनके जनाजे में नगर के कोने-कोने से लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, वरिष्ठ पार्षद भैया मियां, समाजसेवी नौशे खान, अनूप जैन कचरू, मसूद खान, भूरू मुकाती, डॉ. राजेंद्र जैन, सोहेल मिर्जा (पूर्व पार्षद), रिजवान पठान (सीहोर), हेमंत सोनी, मोहम्मद जफर खान, मनीष डूंगरे, इकबाल डीलक्स, महेंद्र तीपाखेड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।लोगों ने उनके पुत्रगण आमिर खां और आजम खां (इंजीनियर) से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरे नगर में उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Comment