रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा, 2 जुलाई 2025।श्री आनंदधाम बुधवारा में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस पर आज गोवर्धन पूजा पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।आयोजन समिति के पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी ने जानकारी दी कि विगत 20 वर्षों से प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत अलीपुर जगदीश मंदिर से रथ नगर भ्रमण करते हुए आनंदधाम स्थित मौसी के घर पधारते हैं।

इस अवसर पर भगवान के स्वागत में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है।कथा व्यास पं. कन्हैयालाल शर्मा ने आज के कथा प्रसंग में श्रीकृष्ण जन्म के पश्चात पूतना वध, यशोदा मैया संग शरारतें, माखनचोरी की बाल लीलाएं, कालिया नाग का मर्दन, गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाने की अद्भुत लीला, और अंततः कंस के आमंत्रण पर मथुरा गमन तक की कथा का मनोहारी वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि “श्रीकृष्ण केवल एक बालक नहीं बल्कि सम्पूर्ण ब्रह्मांड के पालनकर्ता हैं, जिनकी प्रत्येक लीला हमें धर्म, भक्ति और जीवन का संदेश देती है।”कथा प्रतिदिन 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आनंदधाम पर चल रही है, जिसका समापन 4 जुलाई को होगा। पं. भवानी शंकर शर्मा ने सभी भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।आज के पंचम दिवस की कथा में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से:कालू भट्ट (पूर्व पार्षद), रवि शर्मा (पार्षद), अंजनी विशाल चौरसिया (पार्षद), निलेश शर्मा (एडवोकेट), प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, संजीव दीक्षित, मनोज सोनी, अशोक सोनी, जगदीश पाटीदार, बृजमोहन सोनी, पं. किशोर तिवारी, आनंद शर्मा, अनुराग शर्मा, दीपक सेन, क्षमा शर्मा, गोपाल ताम्रकार, प्रीति कमलेश ताम्रकार, सरकार परिवार, राधेश्याम नायक, राधा महेंद्र शर्मा, उमेश ताम्रकार, रमा गजेंद्र शर्मा, शिव श्री वादी, ज्ञान सिंह ठाकुर, उमा चंद्रशेखर शर्मा, चंचु ताम्रकार, मेघा मुनमुन, गोपाल सोनी, देव शर्मा, दीपेश गौतम, चंद्रेश-ज्ञानेंद्र मुदगल, हेमराज कुशवाहा, सनातन शर्मा, गायत्री माता मनीषा मेवाड़ा सहित महिला मंडल एवं अन्य श्रद्धालुगण सम्मिलित रहे।भक्ति, श्रद्धा और दिव्यता से ओतप्रोत यह आयोजन नगरवासियों के लिए अध्यात्मिक ऊर्जा का केन्द्र बना हुआ है।

