रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर की शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आज आष्टा नगर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन कुमार टाले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर तहसीलदार राम पगारे आष्टा,थाना प्रभारी गिरीश दुबे आष्टा एवं हरिसिंह परमार पार्वती थाने की संयुक्त अगुवाई में नगर के मुख्य मार्गों से निकला गया।प्रशासन की ओर से यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि शांति और सौहार्द बनाए रखने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार, चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी पूरे सतर्क भाव से मौजूद रहे।नगरवासियों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

