श्रावण मास के अवसर पर आष्टा में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन व महाअभिषेक का आयोजन

माखनलाल,दिनेशकुमार,धर्मेंद्र सोनी,मोहित राज सोनी परिवार मेहतवाड़ा वाले द्वारा आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (नीप्र): श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में भक्ति एवं शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

निज निवास, ओमशांति मार्ग, ब्लैक भवन रोड, आष्टा पर दिनांक 11 जुलाई शुक्रवार से लेकर 15 जुलाई मंगलवार 2025 तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन व महाअभिषेक तथा श्री शिव कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण होगा, तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा से ओतप्रोत श्री शिव कथा का श्रवण कर सकेंगे।

इस पावन आयोजन के आयोजक हैं:

माखनलाल – सौ. कमला सोनी,दिनेश कुमार – सौ. ज्योति सोनी,धर्मेन्द्र कुमार – सौ. सुनीता सोनी,मोहित सो रानू,राज सो चिंकी,श्रुति सोनी,रूद्र सोनी, मृगांक सोनी

कथा वाचक: पं. अशोक शर्मा जी शास्त्री (आष्टा)

स्वागतकर्ता गण:मोहित – सौ. भाग्यश्री सोनीराज – सौ. रूपाली सोनी,अभिषेक – सौ. पायल सोनी नन्दनी सोनी, श्रुति सोनी,रूद्र सोनी, मृगांक सोनी।

कार्यक्रम में नगर के श्रद्धालुजन एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन श्रावण मास में पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

स्थान: निज निवास, ओमशांति मार्ग, ब्लैक भवन रोड, आष्टा

Leave a Comment