अधिवक्ता परिषद तहसील ईकाई आष्टा द्वारा गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा अधिवक्ता परिषद तहसील ईकाई आष्टा ने गुरु पूर्णिमा का पर्व वरिष्ठ अधिवक्ताओं का स्वागत एवं सम्मान कर मनाया।

तहसील ईकाई के अध्यक्ष रामेश्वर धनगर उपाध्यक्ष जीवन सिंह खजुरिया ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं जो की हमारे कार्य क्षेत्र में हमारे गुरु है वरिष्ठ अधिवक्ता नगीन चंद जैन साहब, रुप सिंह ठाकुर भाईसाहब,सौभाग्य सिंह ठाकुर, कान्ति लाल जोशी, नरेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र सिंह ठाकुर का माला एवं अपर्णा पहनाकर श्रीफल भेंटकर कर स्वागत एवं सम्मान कर सभी कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

अभिभाषक संघ आष्टा के युवा अभिभाषक अक्षत पाठक का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस अवसर पर निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट, जितेन्द्र दुबे, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर, सचिव कुलदीप शर्मा ,सीताराम परमार, बाबू लाल परमार, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, भुपेश जामलिया, दिनेश सोनी,अक्षत पाठक, आशीष जौशी,जीवन नागलिया सहित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment