नपा के नेतृत्व में निकलेगी भव्य तिरंगा रैली

नपाध्यक्ष ने की नागरिकों से तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमप

आष्टा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश सहित संपूर्ण प्रदेश में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश भर में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में नगरपालिका के नेतृत्व में प्रातः 9 बजे सीएम राइज स्कूल से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी है।

नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने सभी नगरवासियों, स्कूली विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रमुख, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि राष्ट्रप्रेम को प्रदर्शित एवं समर्पित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा रैली को सफल बनाएं।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा रैली प्रातः 9 बजे शासकीय सीएम राइज स्कूल से प्रारंभ होगी जो नया बसस्टैंड, सिविल अस्पताल रोड़, बुधवारा, श्रीराम मंदिर होते हुए शास्त्री कॉलोनी मुख्य मार्ग से कन्नौद रोड़ होते हुए पुनः सीएम राइज स्कूल पहुंचेगी जहां रैली का समापन होगा।

Leave a Comment