रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
परम् गुरुभक्त ’’गुसांई जी’’ सदैव हमारे प्रेरक रहेंगे- पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार स्वामी जी द्वारा प्रेषित श्रद्धांजलि पत्रक परिजन को सौपते हुए कहा।

आष्टा। जूना पीठाधीश्वर, सनातन परम्परा के ज्येष्ठ आचार्य महामंडलेश्वर तथा अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रभुप्रेमी संघ के संस्थापक स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज की हम आष्टा तथा मालवांचल वासियों पर असीम अनुकम्पा है।

हम सभी के लिए उनका वात्सल्य भाव सदैव ही देखने को मिलता है। पूज्य स्वामी जी ने उनके परम भक्त तथा नगर के प्रमुख समाजसेवी स्व. प्रेमनारायण गौस्वामी के देवलोक गमन पर श्रद्धाजंलि पत्रक भेज कर शौकाकुल परिवार को सांत्वना दी। हम सभी पूज्य स्वामी जी के प्रति आस्था और आभार व्यक्त करते हैं। दिवंगत श्री गोस्वामी जी पूज्य गुरुदेव के अत्यंत ही करीबी शिष्य और स्थानीय प्रभुप्रेमी संघ के संरक्षक थे। स्वामी जी उनकी विद्वत्ता, वाक कौशल और धर्मानुराग से काफी प्रभावित थे तथा उन्हें स्नेह से गुसांई जी कह कर संबोधित करते थे। पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज के दिशा निर्देश के अनुरूप हम सभी प्रभुप्रेमी जन स्व. प्रेमनारायण गोस्वामी जी की सक्रियता और गुरुनिष्ठा को आदर्श मान कर धार्मिक और सामाजिक क्रियाकलापों में उनका अनुसरण करते रहेंगे।

यह उद्गार प्रभुप्रेमी संघ के संयोजक तथा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने प्रखर समाजसेवी स्व. प्रेमनारायण गौस्वामी के देहावसान उपरांत स्थानीय मानस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे व्यक्त किये। प्रभुप्रेमी संघ के संरक्षक गण मोहन सिंह अजनोदिया, ओंकारसिंह ठाकुर, जीवन सिंह शोभाखेड़ी, महासचिव प्रदीप प्रगति, मां पार्वती गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, सेवा निवृत्त टी आई गोपाल सिंह ठाकुर, समाजसेवी नन्नूलाल कासन्या, डॉ मनोहर सेवदा, मनोज सोनी काका, प्रकाश कुशवाह, कमलसिंह टीपाखेड़ी आदि प्रभुप्रेमीजन ने स्व प्रेमनारायण गोस्वामी के पुत्रगण अरविंद गोस्वामी एवं आनन्द गोस्वामी को स्वामी जी द्वारा प्रेषित श्रद्धांजलि पत्रक सौंपा। पत्रक का वाचन वरिष्ठ अभिभाषक रूपसिंह ठाकुर ने किया। सभा मे नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं प्रभु प्रेमीजन ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

न्यूज नेशन 81 के सीईओ को गुलदस्ता भेंट किया।
