न्यूज़ नेशन 81 की प्रदेश इकाई का विशेष सम्मेलन जोश और उत्साह के माहौल में भोपाल में आयोजित हुआ।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को पत्रकारिता के जुनून और टीम भावना का केंद्र बनी, जब न्यूज़ नेशन 81 की प्रदेश इकाई का विशेष सम्मेलन जोश और उत्साह के माहौल में आयोजित हुआ।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

न्यूज़ नेशन 81 – विशेष रिपोर्ट भोपाल से एक अहम खबर —इस बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. इमरान खान द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए संवाददाता और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि न्यूज़ नेशन 81 के सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह राजपूत रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम में नेशनल हेड श्री अनिल तिवारी भी मौजूद रहे।बैठक में चैनल के विस्तार, संचालन प्रणाली, ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर गहन चर्चा हुई।

यह भी तय किया गया कि चैनल न केवल जनसमस्याओं को प्रमुखता देगा, बल्कि गाँवों, युवाओं और स्थानीय विकास की कहानियों को भी राष्ट्रीय मंच पर लाने का काम करेगा।इस अवसर पर संवाददाताओं ने टीमवर्क, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और निष्पक्ष पत्रकारिता की शपथ ली। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन भोपाल संभाग प्रभारी श्री जीतेन्द्र सिंह सोलंकी ने किया।

Leave a Comment