रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा बालिकाओं और महिला संबंधी अपराधों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में थाना जावर पुलिस ने एक अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।घटनाक्रम –दिनांक 23.04.2022 को ग्राम टिगरिया निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना जावर में दर्ज कराई थी। जिस पर अपराध क्रमांक 160/22, धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस कार्यवाही –अपराध दर्ज होने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में, निरीक्षक श्रीमती नीता देअरवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए अपहृत बालिका को दिनांक 12.08.2025 को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।सराहनीय भूमिका –इस कार्यवाही में निरीक्षक श्रीमती नीता देअरवाल, उप निरीक्षक दिनेश यादव, आरक्षक क्रमांक 09 हरिओम, आरक्षक क्रमांक 156 राहुल, म.आर. 784 हीरामण एवं थाना जावर पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

