सामाजिक चेतना हेतु उधमसिंग बस्ती मे प्रारम्भ हुआ सरस्वती संस्कार केंद्र

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

**आष्टा*। विद्या भारती का संस्कार केंद्र एक महत्वपूर्ण सामाजिक-शैक्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न समाज-समूह, विशेषकर पिछड़े और सेवा-बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार (नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना) प्रदान करना है। संस्कारकेंद्र मे केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि शिक्षा के साथ गीत, कहानी, खेल, अभिनय आदि गतिविधियों द्वारा बच्चों का समग्र विकास—शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक—सुनिश्‍चित किया जाता है।

साथ ही, उनके माता-पिता और परिवारों में भी सामाजिक जीवन और संस्कारित व्यवहार की चेतना जगाई जाती है ।इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए सरस्वती विद्या मंदिर आष्टा द्वारा उधमसिंह बस्ती मे बुधवार को संस्कार केंद्र का शुभारम्भ किया गया। इस केंद्र कि समस्त गतिविधियों के प्रभारी के रूप मे बहिन किरण सांवरिया को नियुक्त किया गया है।

केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री प्रवीण धाड़ीवाल, श्री बिहारीलाल परमार, श्री विपिन सिंघवी ,श्री पंकज जी डुंगरवाल ,श्री रिलेश जी बोथरा ,श्री जिनम जी सिंगी साथ ही समाज के अन्य नागरिक व विद्या भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment