ग्रीन फील्ड कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। विद्यार्थियों ने स्लोगन और तिरंगे के साथ जगाई देशभक्ति की लौ

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। ग्रीन फील्ड कॉलेज, आष्टा में आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कॉलेज परिसर से निकली इस रैली में सभी विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामे और गूंजते नारों के साथ नगरवासियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसके महत्व का संदेश दिया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और देश की एकता एवं अखंडता में अपना योगदान दें।

रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे वंदे मातरम्!भारत माता की जय!तिरंगा हमारी शान है, जान से भी प्यारा भारत देश महान है!लहर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!देशभक्ति का मान है – तिरंगा हमारी जान है!लहराता तिरंगा प्यारा, भारत देश हमारा।

रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर धर्मेन्द्र गौतम ने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है और हमें इसके सम्मान को जीवनभर बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया।

Leave a Comment