रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

दिनांक 14/08/2025 को मानस भवन आष्टा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया प्रांत सेवा प्रमुख गोपाल दास राठी जी द्वारा संघठन की पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रांत समरसता प्रमुख राजेंद्र जी टांक द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस की जानकारी दी गई बजरंग दल जिला अध्यक्ष रेवा शंकर जी जाट द्वारा संघठन के विस्तार इकाई स्तर तक करना है एवं आगामी कार्यक्रम स्थापना दिवस प्रत्येक इकाई तक मनाया जाए। जिला सुरक्षा प्रमुख राकेश जी ठाकुर द्वारा दायित्व व आयामों की जानकारी दी गई । एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रखंड नगर खंड इकाई तक के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

