बरसाती पानी में तेल बाल डालकर मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (14 अगस्त 2025)। नगर के वार्ड क्रमांक 16 आदर्श कॉलोनी सेमनरी रोड स्थित बरसाती पानी से भरे प्लॉटों में आज नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर रायसिंह मेवाड़ा, ब्लॉक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित गणेश माथुर, नगर पालिका सीएमओ श्री विनोद प्रजापति एवं पार्षद श्री रवि शर्मा के नेतृत्व में तेल बाल डाले गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित गणेश माथुर ने बताया कि तेल बाल पानी की सतह पर तेल की परत बनाते हैं, जिससे मच्छरों के लार्वा सांस नहीं ले पाते और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का प्रसार रुकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बरसाती पानी 7 दिन से अधिक न भरने दें, पानी हमेशा ढक कर रखें, मच्छरदानी का उपयोग करें, बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाएं और शाम के समय धुआँ अवश्य करें। बुखार आते ही तुरंत खून की जांच कराएं तथा प्रत्येक रविवार को घरों की जांच कर लार्वा नष्ट करें।नगर के सभी प्लॉटों में गैंबुसिया मछली भी छोड़ी जाएगी, जो मच्छरों के लार्वा को खाती है। अभियान में श्री मोहन श्रीवास्तव (BEE), तरुण राठौर (BCM), भोपाल सिंह परमार (मलेरिया निरीक्षक), विनोद सांगते, बंसीलाल धनवान, अरविंद धनबाद, प्रद्युम्न शुक्ला आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment