शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य समारोह श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर संपन्न हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सम्मानित कर पुरस्कृत किया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

प्राचार्य भगवान सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के स्वर गूंजे। इसके बाद शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत, कविताएं और प्रेरणादायक भाषण शामिल थे।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अपने उद्बोधन और देशभक्ति गीतों से माहौल को भावपूर्ण बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू में तैनात जवान का विशेष स्वागत किया गया। उन्होंने छात्रों को देशसेवा के लिए प्रेरित किया, जिससे सभी छात्र-छात्राएं भावविभोर हो उठे।विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु प्राचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड प्रदान की गई, वहीं सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान स्वरूप शील्ड दी गई।कार्यक्रम का संचालन श्री हबीब अंसारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री कृष्णा पटेल द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह में विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment