स्वर्णकार वेलफेयर फाउंडेशन की महिलाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे की महिमा पर दिया संदेश

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वर्णकार वूमेंस वेलफेयर फाउंडेशन की महिलाओं ने तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। कार्यक्रम में श्रीमती मधुमति जी एवं भावना सोनी ने तिरंगे के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और कहा कि तिरंगा हमारे देश का गौरव और अभिमान है, जो हमें एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक देता है।

इस अवसर पर श्रीमती सविता सोनी, भगवती सोनी, सोनू सोनी, गायत्री सोनी, वीणा सोनी, ज्योति सोनी, बिना सोनी, ऋषिका सोनी, टीना सोनी, शीतल सोनी, दीपिका सोनी, संगीता सोनी, निर्मल सोनी, रीना सोनी, बबीता सोनी, कविता सोनी, मंजू सोनी, अनीता पटेल, तृप्ति सोनी, ललित सोनी, कंचन सोनी, कला सोनी, उषा सोनी, मनी सोनी, सुनीता सोनी, रानी सोनी, रश्मि सोनी, सोनिया सोनी, नीलम सोनी सहित सभी महिलाओं ने तिरंगा फहराकर जन गण मन का राष्ट्रगान किया।

अध्यक्ष सविता सोनी ने अपने संबोधन में कहा, “हम स्वतंत्र हैं तो सिर्फ तिरंगे की वजह से। हमें हर घर पर तिरंगा फहराना चाहिए और पूरे देश में एकता का संदेश देना चाहिए।”कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में “जय हिंद, जय भारत, भारत माता की जय” के नारों से देशभक्ति का वातावरण बना दिया।

Leave a Comment