विद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभाओं को निखारने हेतु ओलंपियाड परीक्षा आयोजित हुई

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

*ओलंपियाड में चयन*

राज्य शासन द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने हेतु एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना ओलंपियाड परीक्षा के माध्यम से गत माह संपन्न हुई जिसमें बच्चों में वैज्ञानिकता, गणितज्ञ, भाषायी कौशल एवं जीवन कौशल को निखारने हेतु ओलंपियाड परीक्षा के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया

इस परीक्षा में सी एम राइज माध्यमिक शाला बुधवारा कैंपस 2 आष्टा की प्रतिभावान छात्रा कुमारी अंजली जायसवाल ने जिला स्तर ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर संस्था के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार गुठानिया द्वारा छात्रा एवं मार्गदर्शक विषय शिक्षक संतोष वर्मा का पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत किया गया, साथ ही अंजली जायसवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

और विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा दी गई की आने वाले समय में इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से अपनी वंछित उपलब्धि किस प्रकार प्राप्त करना है इसका मार्गदर्शन दिया गया सी एम राइज माध्यमिक शाला बुधवारा शने शने अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है इसमें सभी कुशल एवं दक्ष शिक्षक शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन सराहनीय हे‌ इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान,

बी.ई.ओ. अजब सिंह राजपूत, बीआरसी तरुण बैरागी, संकुल प्राचार्य अमर सिंह परमार संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं .राजीव सारसिया, हेमंत मेवाड़ा, कासिम खान, नीरज ठाकुर, संतोष वर्मा, नीतू चौरसिया, संघमित्रा धासू, रीना जाटव, ममता मालवीय, रफत जहां , श्वेता पांडे किश्वर जहां, कुमेर सिंह ठाकुर ,अमर सिंह चौहान, संध्या पटेल, पूजा विश्वकर्मा, गजराज सिंह ठाकुर , स्वाती सिंगारिया ,रीना मेवाड़ा सतीश यादव, विजय बागवान अनिल परमाल लाखन सिसोदिया ने बधाई दी।

Leave a Comment