मुख्यमंत्री के गृह जिले में संघ समर्थक कैलाश बगाना ने भरा फार्म

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

बगाना का दावा बी फॉर्म उन्हें ही मिलेगा

अपने समर्थकों सहित जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचेकैलाश बगाना ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया पूर्व जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा चुनाव चुनाव कैलाश बगाना ही लड़ेंगे।

आज नगर में कैलाश बगाना ने ग्रामीण क्षेत्र से आए सैकड़ो समर्थकों के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया इसके पूर्व बगाना ने हमारे प्रतिनिधि को बताते हुए कहा कि पार्टी को टिकट वितरण में विचार करना पड़ेगा पुराने कार्यकर्ता की अनदेखी करना पर पार्टी को पुनः विचार करना चाहिए।

बगाना के जुलूस के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह से ही जैन धर्मशाला पुराने बस स्टेंड पर जमा होना चालू हो गए थे पैदल चलकर ही तहसील कार्यालय पहुंचे।

बगाना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हे के नारे के साथ बागाना ने अपना नामांकन भरा।

Leave a Comment