रविवार को नगर में स्वर्णकार समाज आष्टा की महाराज अजमीढ़ जयंती एवम कुशवाहा समाज की लव कुश जयंती की धूमधाम रहेगी

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

नगर में रविवार का दिन दो प्रमुख समाजों के समारोह का दिन रहेगा प्रथम समारोह कुशवाहा समाज द्वारा उनके आराध्य देव लव कुश जयंती के रूप में मनाया जाएगा।

कुशवाह समाज के युवा संगठन के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य चुनरी एवं कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है। भव्य चुनरी एवं कलश यात्रा प्रातः 9:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बाग वाली माता जी के यहां पहुंचकर अतिथि सम्मान एवं सहभोज के साथ संपन्न होगी।

दूसरा समारोह महाराजाधिराज श्री अजमीड जी महाराज के प्रकट दिवस के अवसर पर अजमीड जयंती महोत्सव स्थानीय स्वर्णकार समाज द्वारा समारोह पर्व मनाई जा रही है मुख्य समारोह की भव्य शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जाएगी।

जो मानस भवन में जाकर समापन होगी।दोनों समारोह सभी नगर वासियों के लिए महत्वपूर्ण है समाज के प्रमुख प्रबुद्ध जनों ने सभी नगर वासियों से इन समारोह में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Comment